India Geography Gk Quiz In Hindi-भूगोल सम्भदित सामान्य ज्ञान और प्रश्न उतर
हे दोस्तों Hindiprogyan में स्वागत है। आज की पोस्ट में Geography General Knowledge in Hindi(भूगोल )के सम्भदित जानकारी दूंगा। india Geography Gk Quiz in hindi (भूगोल )सम्भदित ज्ञान आपको परिखा में सहायक होगा जैसे की Bank ,Railway Exam ,Police ,SSC ,CGL, and CHSL,UPSC,IAS,SBI PO,Clearks,IBPS अदि Exam में पूछे जाते है।
India Geography Gk
Q1. भारत तथा पाकिस्तान के बीच सीमा निर्धारित की गई थी
Ans. रेडक्लिफ रेखा द्वारा
Q2.डूरंड लाइन भारत की सीमा निर्धारित करती है
Ans. अफगानिस्तान से
Q3.भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा रेखा एक उदाहरण है
Ans. परवर्ती सीमा का
Q4.भारत और चीन की उत्तर-पूर्व सीमा का सीमांकन करने वाली रेखा है
Ans. मैक मोहन रेखा
Q5. भारत-श्रीलंका से अलग होता है
Ans. पाक जलडमरूमध्य द्वारा
Q6.नेपाल, भूटान एवं चीन की सीमा से मिलने वाला भारतीय राज्य है
Ans. सिक्किम
Q7.तीन तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (बांग्लादेश) से घिरा भारतीय राज्य है
Ans. त्रिपुरा
Q8.भारत से उपबंध पुराचुंबकीय परिणामों से संकेत मिलते हैं कि भूतकाल में भारतीय स्थल पिंड सरका है
Ans. उत्तर की ओर
Q9.भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः एक विशाल भूखंड का भाग था,जिसे कहते हैं
Ans. गोंडवाना लैंड
Q10.भारत विभाजित है
Ans. 4 प्राकृतिक प्रदेशों में
Q11.उत्तराखंड में पाताल तोड़ कुए पाए जाते हैं
Ans. तराई क्षेत्र में
Q12. भारत के पश्चिम समुद्र तट का निर्माण हुआ है
Ans. भूमि के उत्थान एवं निर्गमन के कारण
Q13. हिमालय की रचना समांतर वाले श्रेणियों से हुई है, जिस में से प्राचीनतम श्रेणी है
Ans. वृहत हिमालय श्रेणी
Q14.उत्तर भारत के उप हिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान को कहा जाता है
Ans. भावर
Q15.हिमालय का पर्वत पदीय प्रदेश है
Ans. शिवालिक
Q16.शिवालिक पहाड़ियां हिस्सा है
Ans. हिमालय का
Q17.शिवालिक श्रेणी का निर्माण हुआ
Ans. सेनोजोइक (प्लायोसीन) युग में
Q18.शिवालिक श्रेणियों की ऊंचाई है
Ans. 850-1200 मीटर के मध्य
Q19.उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम एवम हिमाचल प्रदेश में से हिमालय पर्वत श्रेणियां हिस्सा नहीं है
Ans. उत्तर प्रदेश का
Q20.हिमालय के तरुण वलित पर्वत (नवीन मोड़दार पर्व) के साक्ष्य कहां जा सकते हैं
Ans. गहरे खड्ड, U घुमाव वाले नदी मार्ग, समानांतर पर्वत श्रेणियां, भूस्खलन के लिए उत्तरदाई तीव्र ढाल प्रवणता
Q22.लघु हिमालय स्थित है
Ans. शिवालिक और महान हिमालय के मध्य में
Q23.सबसे नवीन पर्वत श्रेणी है
Ans. शिवालिक
Q24.दक्षिण भारत में नवीनतम चट्टान प्रणाली है
Ans. गोंडवाना
Q25.उच्चावच आकृतियों का दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ते हुए सही क्रम है
Ans. धौलाधर, जास्कर, लद्दाख और काराकोरम
Q26.हिमालय में उत्तर दिशा की ओर के क्रम वाली पर्वत श्रेणी है
Ans. पीर पंजाल पर्वत श्रेणी, जास्कर पर्वत श्रेणी, लद्दाख पर्वत श्रेणी,काराकोरम पर्वत श्रेणी
Q27.हिमालय में पूर्व से पश्चिम की ओर पर्वत शिखरों का सही क्रम है
Ans. कंचनजंगा, एवरेस्ट, अन्नपूर्णा, धौलागिरी
Q28.पूर्वी हिमालय की तुलना में ट्री- लाइन का ऊंचाई मान पश्चिमी हिमालय में होता है
Ans. कम
Q29.हिमालय की पहाड़ी श्रृंखला में ऊंचाई के साथ साथ इन कारणों से वनस्पति में परिवर्तन आता है
Ans. तापमान में गिरावट, वर्षा में बदलाव, मिट्टी का अनुपजाऊ होना।
Q30.उत्पत्ति की दृष्टि से सबसे नवीनतम पर्वत श्रेणी है
Ans. पटकाई श्रेणीयां (हिमालय)
Q31.नागालैंड, त्रिपुरा,मणिपुर एवं मिजोरम राज्यों में से पटकाई पहाड़ियों से संलग्न नहीं है
Ans. त्रिपुरा
Q32.पीर पंजाल श्रेणी पाई जाती है
Ans. जम्मू एवं कश्मीर में
Q33.कश्मीर घाटी स्थित है
Ans. वृहत हिमालय और पीर पंजाल श्रेणियों के मध्य
Q34.अक्साई चीन का भाग है
Ans. लद्दाख पठार
Q35.पश्चिमी हिमालय संसाधन प्रदेश के प्रमुख संसाधन है
Ans. वन
Q36. हिमाचल पर्यायवाची है
Ans. मध्य हिमालय का
Q37. भारत में सबसे प्राचीन पर्वत श्रंखला है
Ans. अरावली
Q38. राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश राज्यों में से अरावली श्रेणियों स्थित है
Ans. राजस्थान में
Q39.अरावली श्रेणियों की अनुमानित आयु है
Ans. 570 मिलियन वर्ष
Q40.रेजीड्युल पर्वत’ का उदाहरण है
Ans. अरावली
Q41. दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है
Ans. अन्नाईमुडी
Q42. भारतीय प्रायद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है
Ans. अन्नाईमुडी
Q43. नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मध्य स्थित है
Ans. सतपुड़ा श्रेणी
Q44. पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट मिलते हैं
Ans. नीलगिरी पहाड़ियों में
Q45. गुजरात के सबसे पश्चिमी गांव और अरुणाचल प्रदेश के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित वाला उनके समय में कितने घंटे का अंतराल होगा
Ans. 2 घंटे का
Q46. आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य में से भारतीय मानक समय की याम्योत्तर नहीं गुजरती है
Ans. महाराष्ट्र से
Q47.भारतीय मानक समय की देशांतर रेखा (820 30′) गुजरती है
Ans. इलाहाबाद से
Q48. भारत की प्रामाणिक मध्यान्ह रेखा कहलाती है
Ans. 820 30′ पूर्वी देशांतर
Q49. भारतीय मानक समय (IST) एवं ग्रीनविच माध्य समय (GMT) मैं अंतर पाया जाता है
Ans. ±5.30 घंटे का
Q50. भारत का सुदूर दक्षिणी बिंदु है
Ans. इंदिरा पॉइंट पर
Q51. भारत का दक्षिणतम बिंदु स्थित है
Ans. बड़ा निकोबार (ग्रेट निकोबार) में
Q52. भारत के राज्यों में सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी राज्य को इंगित करता है
Ans. क्रमशः अरुणाचल प्रदेश और गुजरात
Q53. बांग्लादेश की सीमा से लगे भारत के राज्य हैं
Ans. मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम
Q54. सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल राज्य में से भूटान के साथ सीमा नहीं मिलती है
Ans. मेघालय की
Q55. वह भारतीय राज्य जिसकी अधिकतम सीमा म्यांमार से स्पर्श करती है
Ans. अरुणाचल प्रदेश
Q56. म्यांमार से घनिष्ठ की सीमा नहीं है
Ans. असम की
Q56. पाकिस्तान से सीमा बनाने वाले भारतीय राज्य हैं
Ans. पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान तथा गुजरात
Q57.नेपाल के पड़ोसी भारतीय राज्य हैं
Ans. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,बिहार, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम
Q58.भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है
Ans. बांग्लादेश की
Q58. असम, नागालैंड, मेघालय एवं मिजोरम राज्यों में से बांग्लादेश से अपनी सीमा नहीं बनाने वाला भारतीय राज्य है
Ans. नागालैंड
Q59. कर्नाटक, केरल एवं तमिलनाडु राज्य के मिलन स्थल पर स्थित है
Ans. नीलगिरि पहाड़ियां
Q60. नीलगिरि पर्वत स्थित है
Ans. केरल, कर्नाटक एवं तमिलनाडु राज्य में
Q61. भारतीय समुद्र शास्त्रियों ने अरब सागर के तल में, मुंबई से पश्चिम दक्षिण पश्चिम में लगभग 455 किलोमीटर दूर, एक नए 1505 मीटर ऊंचे पर्वत की खोज की है। इस पर्वत का नाम रखा गया है
Ans. रमन सागर पर्वत
Q62. अरावली, सतपुड़ा, अजंता और सह्याद्री पर्वत श्रेणियों में से वह जो केवल एक ही राज्य में विस्तृत है
Ans. अजंता पर्वत श्रेणी (महाराष्ट्र)
Q63. महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं गोवा में पश्चिमी घाट कहलाते हैं
Ans. सहयाद्रि
Q64. कार्डामम पहाड़ी या जिन राज्यों की सीमाओं पर स्थित है, वह है
Ans. केरल एवं तमिलनाडु
Q65. शेवराए पहाड़िया अवस्थित है
Ans. तमिलनाडु में
Q66. बालाघाट श्रेणी, हरिश्चंद्र श्रेणी, मांडव पहाड़ी तथा सतमाला पहाड़ियों में से महाराष्ट्र में स्थित नहीं है
Ans. मांडव पहाड़ियां
Q67. महादेव पहाड़ियां भाग है
Ans. सतपुड़ा पर्वत श्रेणी का
Q68. धूपगढ़ चोटी स्थित है
Ans. सतपुड़ा रेंज में
Q69. रामगिरी की पहाड़ियां भाग है
Ans. पूर्वी घाट या महेंद्र पर्वत का
Q70.माउंट एवरेस्ट स्थित है
Ans. नेपाल में
Q71.सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है
Ans. माउंट एवरेस्ट